Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro एसपी उतरे सड़कों पर, फुट पेट्रोलिंग कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

On: August 21, 2025 12:49 AM
Follow Us:
सुरक्षा का भरोसा
---Advertisement---

Bokaro News: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर फुट पेट्रोलिंग की। यह अभियान माराफारी थाना, बालीडीह थाना समेत आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया, जहां लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसपी ने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि—जैसे जुआ, शराब या अन्य गैरकानूनी कारोबार—चल रहा हो, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

एसपी हरविंदर सिंह ने साफ शब्दों में कहा, “जो लोग अवैध कारोबार में लिप्त हैं, वे सुधर जाएं। पुलिस ऐसे अपराधियों को बख्शेगी नहीं और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Also Read: Bokaro एसपी उतरे सड़कों पर, फुट पेट्रोलिंग कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

इस मौके पर उन्होंने यह भी दोहराया कि बोकारो पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है और आगे भी इस तरह के फुट पेट्रोलिंग अभियान जारी रहेंगे। इससे पहले भी जिले के कई थाना क्षेत्रों में इस तरह की पहल की जा चुकी है।

फुट पेट्रोलिंग का यह प्रयास न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment