Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar में नक्सलियों के खात्मे को लेकर रणनीतिक बैठक, IG बोले – सरेंडर करें या मारे जाएं

On: August 21, 2025 12:59 AM
Follow Us:
नक्सलियों
---Advertisement---

Latehar News: राज्य में नक्सलियों के पूर्ण खात्मे को लेकर लातेहार के बेतला में प्रमंडलीय स्तर की अहम क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में पलामू रेंज के आईजी सुनील भाष्कर, डीआईजी नौशाद आलम, लातेहार एसपी कुमार गौरव, गढ़वा एसपी अमन कुमार, पलामू एएसपी, सीआरपीएफ और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सरकार के निर्देश के अनुरूप झारखंड से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई। इस दौरान आईजी सुनील भाष्कर ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेज और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू करें।

उन्होंने दो टूक कहा – “नक्सलियों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं – या तो वे आत्मसमर्पण करें, या फिर पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे।”

Also Read: Latehar में नक्सलियों के खात्मे को लेकर रणनीतिक बैठक, IG बोले – सरेंडर करें या मारे जाएं

बैठक में न केवल नक्सल उन्मूलन पर चर्चा हुई, बल्कि सामुदायिक पुलिसिंग और थाना में आम जनता के साथ पुलिस के व्यवहार पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिया गया कि थाना आने वाले पीड़ितों के साथ शालीन और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें, अन्यथा उन पर कार्रवाई तय होगी।

डीआईजी नौशाद आलम ने भी स्पष्ट किया कि सभी थानों में नागरिकों को न्याय मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा और नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा।

इस बैठक के बाद अब यह साफ संकेत है कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही इसके प्रभावी परिणाम दिख सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment