Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Patna: सरकारी इंजीनियर निकला काले धन का कुबेर, रातभर जलाए करोड़ों रुपये

On: August 23, 2025 9:04 AM
Follow Us:
सरकारी इंजीनियर
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात विनोद राय काले धन का कुबेर निकला। आरोप है कि उन्होंने छापेमारी से पहले पूरी रात 2 से 3 करोड़ रुपये नकदी को जला डाला।

आधी रात में नोट जलाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, इंजीनियर विनोद राय सीतामढ़ी से नोटों का जखीरा लेकर पटना पहुंचे थे। भनक लगते ही EOU की टीम उनके आवास पर पहुंची, लेकिन इंजीनियर की पत्नी ने रात में दरवाजा नहीं खोलने का बहाना बनाते हुए जांच टीम को रोक दिया। इस दौरान ऊपर के कमरे में विनोद राय नोट जलाते रहे।

अधजले नोट और नकदी बरामद

सुबह जब टीम घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां से करीब 39 लाख रुपये कैश बरामद किए गए। इसके अलावा लगभग 12.5 लाख रुपये के अधजले नोट भी मिले। घर के बाथरूम के पाइप और ड्रेनेज से भी जले हुए नोटों का मलबा निकाला गया।

Also Read: Jharkhand Weather Alert: झारखंड में लगातार बदल रहा मौसम, 14 जिलों में अलर्ट जारी

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

EOU ने विनोद राय और उनकी पत्नी को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार का अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment