Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhagalpur News: भागलपुर में पाकिस्तान की दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज

On: August 23, 2025 2:07 PM
Follow Us:
भागलपुर में पाकिस्तान की दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज
---Advertisement---

Bhagalpur News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भागलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. गृह मंत्रालय की जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से आईं दो महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज थे और उनके वोटर आईडी कार्ड भी बनवाए गए थे. मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया.

add

गृह मंत्रालय ने जब वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशियों की जांच शुरू की तो तीन पाकिस्तानी नागरिकों के भागलपुर में रहने की पुष्टि हुई, इनमें दो महिलाएं इमराना खानम उर्फ ​​इमराना खातून और फिरदौसिया खानम भी शामिल थीं.

ये दोनों भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3, टैंक लेन में रहते थे. जांच से पता चला कि उनकी नागरिकता कभी भी भारत में नहीं बदली गई, फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद डीएम और एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.

भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुष्टि की है कि दोनों पाकिस्तान की महिलाओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किसकी लापरवाही से इतनी बड़ी गलती हुई, जबकि परिवार की ओर से एक अलग दावा किया गया है, फिरदौसिया खानम के बेटे मोहम्मद गुलाउज का कहना है कि उनकी मां का जन्म 1945 में हुआ था और वह यहीं रह रही हैं.

Also Read: Maiya Samman Yojana: अगस्त तक लाभार्थियों के खातों में आ सकती है मैया सम्मान योजना 13वीं किस्त…

उनका कहना है कि सारे दस्तावेज जमा करने के बावजूद रिपोर्ट में गलत जानकारी दी गई है. फिलहाल इस पूरे मामले ने वोटर लिस्ट की विश्वसनीयता और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment