Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: Patna में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

Patna में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल
---Advertisement---

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) और नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) में मंगलवार सुबह से ही मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आ रहे हैं. पीएमसीएच और एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है. सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं. ओपीडी सेवा ठप होने से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गयी है.

जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सरकार तक अपनी मांगों को मजबूती से पहुंचाने के लिए हड़ताल शुरू की है. मंगलवार की सुबह ही जूनियर डॉक्टरों ने सभी रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिये. डॉक्टरों का कहना है कि न तो रजिस्ट्रेशन होगा और न ही मरीजों का इलाज करेंगे. हड़ताल के कारण पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है.

खासकर उन मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है जो दूसरे जिले या गांव से इलाज के लिए पीएमसीएच आये हैं. यहां इलाज नहीं होने के कारण उन मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ता है. कुछ मरीजों ने बातचीत में बताया कि अगर उन्हें पहले से ऐसी हड़ताल की जानकारी होती तो वे किराया खर्च कर यहां नहीं आते.

Also Read: 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर Sanjay Jaiswal का बड़ा बयान

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. कोशिश यह है कि किसी भी मरीज को यहां से बिना इलाज के लौटना न पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment