Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट गयीं 5 लड़कियां डूबीं, एक की मौत

On: August 28, 2025 4:25 PM
Follow Us:
करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट गयीं 5 लड़कियां डूबीं, एक की मौत
---Advertisement---

Dhanbad News: झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में उस वक्त महिलाओं में चीख-पुकार मच गई, जब दामोदर नदी में 5 लड़कियां बह गईं. हालांकि मछुआरों ने मौके पर तीन लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन एक लड़की की मौत हो गई. एक और लड़की लापता है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों की तलाश शुरू की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भौरा बाई क्वार्टर घाट की ही रहने वाली पांच लड़कियां करमा पूजा के लिए स्नान करने दामोदर नदी घाट पर गयी थीं. इस दौरान पांच बच्चियां डूबने लगीं. लड़कियों को डूबता देख स्थानीय मछुआरों ने किसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर तीन लड़कियों को बचा लिया. लेकिन दो बच्चियां पानी के तेज बहाव में बह गईं.

दो बच्चियां रुक्मणी कुमारी और संध्या कुमारी पानी की तेज धारा में बह गयीं. रुक्मणी मानी कुमारी पानी के तेज बहाव में बहकर मोहलबनी घाट पर पहुंच गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सुदामडीह पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को नदी से बाहर निकाला.

Also Read: Rahul Gandhi के संभावित दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय

बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संध्या कुमारी अब भी दामोदर नदी में लापता है उसकी तलाश जारी है. घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है. बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment