Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, कांग्रेस का अंत ही होगा जश्न का दिन”

---Advertisement---

Begusarai: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हुई आतंकी घटनाओं के दोषियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पकड़ कर ला रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि “हम जश्न उस दिन मनाएंगे, जिस दिन कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।”

उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर भाजपा पर तंज कस रहे हैं, लेकिन भाजपा का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना है, न कि जश्न मनाना। उन्होंने आगे कहा, “तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा, जो भी आतंकवादी घटनाएं हुई हैं, वह कांग्रेस के शासनकाल में हुई थीं। 26/11 मुंबई हमले जैसे कृत्य कांग्रेस के समय में हुए, और अब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका से ऐसे आतंकियों को वापस ला रहे हैं ताकि पाकिस्तान की शह पर पल रहे आतंकी गिरोहों का पर्दाफाश हो सके।”

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “हम लोग देश के लिए, शांति और अमन के लिए काम करते हैं, और यही बात कांग्रेस और उनके समर्थकों को नागवार गुजर रही है। उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा कि प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।”

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा पर बयान

वहीं, पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में हो रही हिंसा को लेकर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “यह बेहद निंदनीय और चिंताजनक है कि सरकार की भूमिका के तहत यह घटनाएं हो रही हैं। ममता बनर्जी चाहती हैं कि राज्य में मुसलमान इतना आतंक मचाएं कि हिंदू समाज डरा हुआ महसूस करे।”

Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए पैसे मांगने का मामला उजागर, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जानबूझकर हिंदुओं को डराने और उन्हें कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। “वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं और उसी रास्ते पर तेजी से बढ़ रही हैं,” गिरिराज सिंह ने कहा।

गिरिराज सिंह के इन बयानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और आगामी दिनों में इस पर सियासी घमासान और तेज हो सकता है।

रिपोर्टर : कोमल आर्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment