Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू, 21 सितंबर तक रहेगा आयोजन

On: September 6, 2025 10:19 AM
Follow Us:
गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू, 21 सितंबर तक रहेगा आयोजन
---Advertisement---
Pitru Paksha 2025: श्रद्धा, आस्था और मोक्ष की भावना को समर्पित पितृपक्ष मेला की आज से गया जी में भव्य शुरुआत हो रही है। यह प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन 21 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह आज शाम 4 बजे होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

हर वर्ष की तरह इस बार भी देवघाट और सीता कुंड पर प्रतिदिन फल्गु नदी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विष्णुपद मंदिर परिसर में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, प्रवचन और भागवत कथा का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं की आस्था को और गहराई देगा।

पिछले वर्ष करीब 22 लाख तीर्थयात्री गया पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करते हुए पिंडदान किया था। इस बार भी देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु अपने पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करने पहुंचे हैं।

Also Read: Latehar News: लातेहार में मौत के साये में जीने को मजबूर लोग, जानिए कैसे

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महावीर मंदिर ट्रस्ट, पटना ने रहने और भोजन की व्यवस्था संभाली है। विशेष रूप से, विष्णुपद मंदिर के पास ‘विष्णु रसोई’ की शुरुआत की गई है, जहां प्रतिदिन दो समय का निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल अयोध्या की ‘राम रसोई’ की तर्ज पर की गई है।

गया का पितृपक्ष मेला न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को जीवित रखता है, जहां पितरों के प्रति श्रद्धा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment