Dhanbad News: खबर धनबाद से हैं जहां आगामी दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद नगर निगम ने शनिवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बरमसिया, एफसीआई गोदाम और शनि मंदिर के आसपास सड़क किनारे बनी अस्थायी और अवैध दुकानों को हटाया गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो सकती थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया।
नगर निगम के खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अब तक करीब 45 अस्थायी दुकानें हटाई जा चुकी हैं। साथ ही, सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा ऐसा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: Madhepura News: मधेपुरा में कार्यपालक सहायकों ने निकाला कैंडल मार्च
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और मुख्य सड़कों पर यातायात बढ़ जाता है। ऐसे में साफ-सुथरी और खुली सड़कें होना जरूरी है ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से न जूझना पड़े। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल अस्थायी और अवैध अतिक्रमण पर की जा रही है और इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुचारू कामकाज बनाए रखना है।





