समर्पण दिवस के रूप मे मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

DHANBAD NEWS: पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समर्पण दिवस के रूप मे मनाया। भाजपा जिला कार्यालय सहित शहर के कई स्थानों पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया ।

इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय राजनीति का एक प्रमुख और आदर्श नेता बताया । उन्होंने कहा की पण्डितजी ने भारतीय समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और एक नई भारतीय राजनीतिक विचारधारा के अग्रदूत के रूप में उभरे।

पण्डितजी का समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव अद्वितीय था। उनके द्वारा स्थापित “एकात्म मानववाद” के सिद्धांत ने भारतीय राजनीत को एक नई राष्ट्रीय दिशा का संकेत दिया। विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेता संजय झा, मुकेश पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

जिला भाजपा ने समर्पण दिवस पर विशेष आयोजनों और समारोहों के माध्यम से आमलोगों को जोड़ने का प्रयास किया, ताकि इसके जरिए, लोगों को उनके विचारों, उपलब्धियों, और समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाया जा सके।

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.