Giridih News : खालसा पंथ की स्थापना को लेकर आज रविवार (13 अप्रैल 2025) को गिरिडीह में सिख समुदाय के लोगों ने वैशाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया. इस त्योहार के साथ ही आज से सिख समुदाय के लोगों का नया साल भी शुरू हो गया है.इस मौके पर बड़ी संख्या में अन्य समुदाय के लोग भी शहर के मुख्य गुरुद्वारे में जुटे. इस दौरान बाहर से आये रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन व गुरवाणी प्रस्तुत की.
जैसे-जैसे समय बीतता गया, गुरुद्वारे में महिलाओं के साथ युवाओं और समाज के प्रमुख लोगों की भीड़ जुटने लगी। पूरे गुरुद्वारे को भगवा वस्त्र से सजाया गया था। वहीं दरबार साहिब को भी भव्य तरीके से सजाया गया। गुरुद्वारे में दरबार साहिब में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।शब्द कीर्तन के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रधान सेवक ने लंगर में सहयोग करने वालों समेत कई लोगों को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
Also Read : पूर्व सीएम रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात