Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शराबबंदी पर तेजस्वी के रुख पर Lalan Singh का तीखा वार, लगाए गंभीर आरोप

On: April 14, 2025 12:34 AM
Follow Us:
lalan singh
---Advertisement---

Patna: बिहार में शराबबंदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जदयू नेता Lalan Singh के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

add

शनिवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि यह कानून दलितों और पिछड़े वर्गों को निशाना बनाने का जरिया बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब से माफिया ने करीब 40 हजार करोड़ की समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी कर ली है, जबकि कमजोर वर्ग के हजारों लोग जेलों में बंद हैं।

तेजस्वी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव शराब माफिया से जुड़े हुए हैं और यही लोग उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाते हैं। ललन सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून से किसी को नाहक परेशान नहीं किया जा रहा है, बल्कि तेजस्वी इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनकी सांठगांठ माफियाओं से है।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

रविवार को पटना के बापू सभागार में भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आयोजित “भीम संवाद” कार्यक्रम में पहुंचे ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तेजस्वी के बचाव में उतरते हुए जदयू पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि असल में जदयू के नेता ही शराब माफिया के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने हरनौत के उस जदयू प्रखंड अध्यक्ष का जिक्र किया, जिसकी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी और जिस पर कार्रवाई की बजाय एक्साइज अफसर का ट्रांसफर करवा दिया गया।

तेजस्वी यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगर उनकी सरकार बनती है तो ताड़ी को शराबबंदी के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने शनिवार को सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि अगर राज्य में शराबबंदी लागू है, तो फिर लाखों लीटर विदेशी शराब किस तरह पकड़ी जा रही है।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

Leave a Comment