Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गये युवक की शराब पीने से मौत

शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गये युवक की शराब पीने से मौत
---Advertisement---

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे दामाद की शराब पीने से मौत हो गयी. अत्यधिक शराब पीने से 35 वर्षीय राधेश्याम राम की मौत हो गयी. वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरायबार गांव स्थित अपने ससुराल गया था।

मृतक की पत्नी पन्ना देवी ने गोडिहा गांव के अर्जुन भुइयां और उसकी पत्नी प्रतिमा देवी पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.उसके घर से 5 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि दोनों को तीन लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

मृतक के ससुर महावीर राम ने बताया कि दो दिन पहले पोती की शादी थी. राधेश्याम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल आया था। शादी के बाद वह गोडिहा गांव चला गया. वहां अर्जुन और उसकी पत्नी ने उसे शराब पिलाई। नशे में होने के कारण उसे घर से निकाल दिया गया था. वह अपने घर के पास गिर गया और वहीं मर गया।

परिजनों को देर से सूचना मिली. पत्नी पन्ना देवी ने बताया कि उसने कई बार उसे शराब पीने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना. अब 13 साल की बेटी सलोनी और 8 साल का बेटा आनंद बेसहारा हो गए हैं। परिवार बहुत गरीब है.राधेश्याम मजदूरी कर अपना घर चलाता था। घटना के बाद इलाके में शराबबंदी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि झारखंड सीमा से सटे होने के कारण कुटुंबा क्षेत्र में शराब आसानी से मिल जाती है.

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है.शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं पाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।

Also Read : Bihar News : बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, खरगे का दो दिवसीय दौरा

ससुराल वालों ने बताया कि राधेश्याम दोपहर दो बजे घर से निकला था। शाम छह बजे गोडिहा गांव के भुइयां टोला में शव मिलने की सूचना मिली. हत्या को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है. पुलिस ने मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव में बिंदल मॉल के पास फायरिंग से हड़कंप, तीन लोग घायल

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव में बिंदल मॉल के पास फायरिंग से हड़कंप, तीन लोग घायल

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

Leave a Comment