Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Pakud News: संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज

संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज
---Advertisement---

Pakud News: संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संथाल परगना के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी और दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर कुमार खेरवार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। पुलिस उप महानिरीक्षक अंबर लाकड़ा ने जवानों से प्रतियोगिता में निष्पक्ष खेल भावना से भाग लेने की अपील की और कहा कि यह आयोजन न केवल प्रतिभा दिखाने का अवसर है, बल्कि सैनिकों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को प्रदर्शित करने के लिए भी एक आदर्श मंच है।

प्रतियोगिता में संथाल परगना के सभी छह जिलों साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर और पाकुड़ की पुलिस टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण यह रहा कि पुरुषों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Also Read: Munna Yadav हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, हरसंभव मदद का भरोसा

त्रिदिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत एथलेटिक्स से हुई। पुरुष और महिला वर्ग में दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप जैसे खेलों में जवानों ने दमखम दिखाया, वहीं हाकी समेत कई अन्य खेल अगले दो दिनों में खेले जाएंगे। मंच संचालन महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment