Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

pakur: ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की सफल छापेमारी

On: September 13, 2025 5:14 PM
Follow Us:
pakur: ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की सफल छापेमारी
---Advertisement---

pakur News: गुप्त सूचना के आधार पर नवादा पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मालगोदाम रोड स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर के अवैध क्रय-विक्रय और सेवन में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ दयानंद आजाद, प्रभारी अंचल निरीक्षक शंभू शरण दत्त के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Also Read: ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की सफल छापेमारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने किताझोर निवासी मिन्टू शेख को रंगे हाथों पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2.28 ग्राम ब्राउन शुगर की 11 पुड़िया और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों की संलिप्तता भी स्वीकार की है।

गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 245/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21(a)/22(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस ने बड़ी अलिगंज निवासी एक अन्य व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस का यह अभियान मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दिशा में एक और कदम है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी बबलू कुमार, अंचल निरीक्षक शंभू शरण दत्त, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप बास्की, अभिषेक कुमार सहित टाइगर मोबाइल के जवान कुन्दन कुमार, अंकित कुमार और गंगा सागर शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment