Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, मॉकड्रिल कर लोगों को किया गया जागरूक

---Advertisement---

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर सोमवार से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की औपचारिक शुरुआत हुई। यह अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आम लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी दामिनी कुमारी और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा मोतीपुर के एक निजी अस्पताल सहित कई जगहों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आगजनी की घटना में घबराने के बजाय शांत रहना चाहिए और तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर, स्मोक डिटेक्टर और आपातकालीन निकासी के साधनों की उपयोगिता और आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को आग से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। इनमें गैस लीक की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, शॉर्ट सर्किट से बचाव, और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल थीं।

Also Read: राजगंज बगदाहा शिव मंदिर में चड़क पूजा का आयोजन, भक्तों ने की आस्था की पराकाष्ठा पार

इस सप्ताहिक अभियान के तहत आग से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को सतर्क एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाई जा रही है।

इस अवसर पर मोतीपुर अनुमंडल अग्निशामालय में कार्यरत पदाधिकारियों और अग्निशमन कर्मियों द्वारा 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और पिन फ्लैग भी लगाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment