लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे जयंत सिन्हा !

Ranchi News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा(Jayant Sinha) ने इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। जयंत सिन्हा की ओर से इसे लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया गया है। जयंत सिन्हा ने वर्ष 2014 और 2019 में हजारीबाग संसदीय सीट से चुनाव में जीत हासिल की थी। उनके पिता यशवंत सिन्हा भी हजारीबाग के सांसद रह चुके हैं। यशवंत सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे। जबकि जयंत सिन्हा पिछली बार पीएम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल थे।

झारखंड में हजारीबाग लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे जयंत सिन्हा लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे। जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स’ पर इस आशय का आग्रह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की। जयंत सिन्हा ने प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वे भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्जन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सके।

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.