Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजद MLC मो. शोएब 12 घंटे रहे digital arrest में, साइबर ठगों ने दी हत्या की धमकी

Digital Arrest
---Advertisement---

 

Patna: digital arrest: बिहार में साइबर ठगों की एक बड़ी करतूत सामने आई है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद मो. शोएब को 12 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।

उन्हें वीडियो कॉल के जरिये मोबाइल फोन से बांधे रखा गया और घर से बाहर जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Digital Arrest: मुंबई साइबर सेल के नाम पर झांसा

8 अप्रैल को एमएलसी शोएब को दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस के साइबर सेल का अधिकारी बताया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त होने का आरोप लगाया। दावा किया गया कि शोएब ने केनरा बैंक के एक खाते के जरिये अवैध लेन-देन किया है।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Digital Arrest: सुबह 10:30 से रात 12 बजे तक चला डिजिटल बंधक बनाना

सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉल शुरू हुआ, जो रात 12 बजे तक चला। ठगों ने लगातार डर और धमकी का माहौल बनाया। उन्हें किसी से संपर्क न करने की चेतावनी दी गई और कहा गया कि अगर वे घर से बाहर निकले या किसी से मदद ली, तो उनकी हत्या हो सकती है।

Digital Arrest: शक होने पर तोड़ी चुप्पी, पुलिस को दी जानकारी

राजद नेता को जैसे ही शक हुआ, उन्होंने एक भरोसेमंद अधिकारी से संपर्क किया और पूरी घटना बताई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Digital Arrest: साइबर ठगी का नया रूप

यह घटना बताती है कि साइबर अपराधी अब फर्जी अधिकारियों के नाम पर बड़े नेताओं और जन प्रतिनिधियों को भी फंसा रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर क्राइम टूल्स के जरिये मानसिक उत्पीड़न और डर का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment