Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शक्ति मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

On: September 22, 2025 11:44 AM
Follow Us:
शक्ति मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
---Advertisement---

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र का पावन पर्व आज पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ आरंभ हो गया। इस शुभ अवसर पर धनबाद के हावड़ा मोटर स्थित प्रसिद्ध शक्ति मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में एकत्र होने लगे और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

भक्तों ने माता के चरणों में फूल, नारियल और चुनरी अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की। कई श्रद्धालु उपवास रखकर माता के दर्शन करने पहुंचे और कुछ ने कलश स्थापना भी की।

माता हाथी पर सवार होकर आई हैं, जो समृद्धि और वर्षा का प्रतीक है।

मंदिर प्रबंधक बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार माता हाथी पर सवार होकर आई हैं, जो समृद्धि, शांति और वर्षा का शुभ संकेत माना जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने कीमती सामान और आभूषणों की स्वयं निगरानी रखें, ताकि कोई असुविधा न हो।

Also Read: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का आज से शुभारंभ, मां शैलपुत्री की होगी पूजा

समाजसेवी भी हुए शामिल

इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप सिंह ने भी मंदिर में दर्शन कर देवी माँ के चरणों में शीश नवाया और कहा, “माँ दुर्गा ने हर संकट में देश और समाज की रक्षा की है और मेरी यही प्रार्थना है कि माँ दुर्गा आगे भी सबकी रक्षा करती रहें।”

भक्ति में डूबा शहर

नवरात्र के पहले दिन से ही धनबाद में भक्ति और उल्लास का माहौल है। जगह-जगह मां की प्रतिमाएं सजाई जा रही हैं, पंडालों की तैयारी जोरों पर है और मंदिरों में विशेष पूजन और आरती का आयोजन हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment