बक्सर को मिली 476 करोड़ की सौगात, CM Nitish Kumar ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास योजनाओं का ऐलान

Spread the love

बक्सर: CM Nitish Kumar ने अपनी प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान बक्सर जिले को 476.02 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

उन्होंने 73 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें बक्सर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की बड़ी घोषणा शामिल है।

CM Nitish Kumar News: बक्सर को क्या-क्या मिला?

🔹 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण (आई.टी.आई मैदान में)
🔹 बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय की स्थापना
🔹 बक्सर गोलंबर पथ का चौड़ीकरण और तटबंध का कालीकरण
🔹 काँव नदी पर मलई बराज का निर्माण
🔹 शहर में प्रेक्षागृह और कई नई सड़कों का निर्माण
🔹 38780 घरों में आर्सेनिक मुक्त गंगा जल की आपूर्ति

यह भी पढ़े: VIP की अहम बैठक में तय होगी 2025 चुनावी रणनीति, जुब्बा सहनी दिवस का होगा आयोजन

जीविका दीदियों से बोले CM Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने स्वयं सहायता समूहों के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में जीविका समूहों का गठन 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर किया गया था। उन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने की बात कही और अब शहरी क्षेत्रों में भी जीविका समूहों के गठन की योजना पर जोर दिया।

यह भी पढ़े: Patna Metro ट्रायल का बड़ा अपडेट: जानें कब से बिछेगी पटरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *