पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यात्रा का दसवां और आखिरी चरण 19 फरवरी से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत सीएम नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा से होगी और समापन 21 फरवरी को पटना में होगा।
Tejashwi Yadav News: यात्रा का शेड्यूल
📍 19 फरवरी: नालंदा और बिहारशरीफ
📍 20 फरवरी: नवादा
📍 21 फरवरी: पटना, पटना महानगर और बाढ़
5 महीने तक चला संवाद अभियान
🔹 यात्रा की शुरुआत 10 सितंबर 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली, समस्तीपुर से हुई थी।
🔹 5 महीनों में तेजस्वी यादव ने सभी जिलों और संगठन इकाइयों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
🔹 पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक फीडबैक लिया गया।
यह भी पढ़े: VIP की अहम बैठक में तय होगी 2025 चुनावी रणनीति, जुब्बा सहनी दिवस का होगा आयोजन
Tejashwi Yadav Rally: आरजेडी कार्यकर्ताओं में उत्साह
आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद के मुताबिक, पार्टी ने इस चरण की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश महासचिव रणविजय साहू के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
21 फरवरी को पटना में समापन कार्यक्रम के साथ तेजस्वी यादव की यह यात्रा पूरी होगी, जिससे आरजेडी को आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में अहम जानकारी मिलेगी।