Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: दुर्गा पूजा के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात

On: September 27, 2025 5:38 PM
Follow Us:
दुर्गा पूजा के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी इस को लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं । वही कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी जोन में बांटा गया है.

add

सभी अंचलों में जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना एवं ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी थाना क्षेत्रों में मोबाइल पुलिस दस्ते लगातार गश्त पर रहेंगे और एक त्वरित प्रतिक्रिया दल भी मौजूद रहेगा।

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 28 सितंबर को प्रातः 6 बजे से 4 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217, 2311807, 112 है।

सभी थानों और पुलिस चौकियों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मोबाइल पुलिस दस्ता लगातार भ्रमण पर रहेगा

पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

दुर्गा पूजा के अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर विधि व्यवस्था के वरीय प्रमाण में रहेगी। इनके सहयोग में अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी एवं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव रहेंगे।

16 अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहेंगे

दुर्गा पूजा के अवसर पर 16 अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहेंगे। भूली ब्लॉक डी, झारखंड मैदान, सरायढेला थाना, नियंत्रण कक्ष, झरिया थाना, स्वस्तिक सिनेमा हॉल एवं गोविंदपुर थाना के लिए धनबाद, झरिया एवं सिंदरी के अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। निरसा थाना के लिए एमपीएल, एगारकुंड के लिए डीवीसी, सुदामडीह थाना व जोगता थाना के लिए टाटा तथा कुसुंडा, राजगंज, बस्ताकोला, लोदना एवं बरोरा थाना क्षेत्र के लिए बीसीसीएल द्वारा वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

पार्किंग स्थल चिन्हित

दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड मैदान तथा हरि मंदिर के लिए हटिया मोड़ से गोल्फ ग्राउंड तक जाने वाली सड़क पर, हीरापुर ब्लॉक मैदान, अभय सुंदरी गर्ल्स हाई स्कूल, वाईएमसीओ रेलवे ग्राउंड, जैक एंड जिल स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। झारुडीह दुर्गा मंदिर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड एवं कार्मल स्कूल के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। धनबाद नगर निगम एवं तेतुलतल्ला के लिए रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर गेट की सड़क के दोनों ओर तथा मटकुरिया श्मशान रोड के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मनईटांड के लिए प्राण जीवन एकेडमी स्कूल तथा पुराना स्टेशन दुर्गा मंडप ग्राउंड, स्टील गेट के लिए सीआईएसएफ परेड ग्राउंड व स्टील गेट सब्जी मंडी मैदान, कतरास के लिए सामुदायिक भवन स्वास्तिक सिनेमा के पास, गुहीबांध बस स्टैंड तथा अंगारपथरा कतरी नदी के किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

वही विजयादशमी के दिन रावण दहन को लेकर बड़ा जमुना, बलियापुर बाजार, सिंदरी शिव मंदिर मैदान, हरिहरपुर गोमो, गौशाला थाना, भूली थाना, मालकेरा कतरास एवं सुदामडीह में दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी रहेंगे।

Also Read: Bihar News: आरा में चार सौ लड़कियों ने एक साथ एकत्रित होकर डांडिया नृत्य कर मनाया जश्न

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी दो दिन पहले निर्धारित विसर्जन मार्गों का सत्यापन करेंगे। साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विसर्जन जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए। संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति आदि सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment