Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: 1 करोड़ रुपये की हथिनी ‘जयमती’ बिहार के छपरा से बरामद

1 करोड़ रुपये की हथिनी 'जयमती' बिहार के छपरा से बरामद
---Advertisement---

Bihar News: खबर झारखंड के पलामू जिले से हैं जहां चोरी हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाली हथिनी ‘जयमती’ को बिहार के छपरा (सारण) जिले से बरामद कर लिया गया है। इस हथिनी का पता ट्रैकिंग चिप की मदद से चला, जिससे चोरी के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि हथिनी को उसके वादी के ही तीन साझेदारों और एक महावत की मिलीभगत से चुराया गया था।

हथिनी को छपरा के पहाड़पुर गांव निवासी गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु को महज 27 लाख रुपये में बेच दिया गया था, जबकि इसकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वही सोमवार को झारखंड पुलिस को सूचना मिली थी कि लापता हथिनी बिहार के छपरा के पहाड़पुर में है। इसके बाद उन्होंने बिहार पुलिस की मदद से हथिनी को बरामद कर लिया।

पुलिस कार्रवाई

मेदिनीनगर के एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि सदर थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल हाथी को जब्त करने की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गोरख सिंह उर्फ ​​अभिमन्यु को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. पुलिस ने साफ किया है कि मामले की अभी जांच चल रही है और इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिसमें आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Dhanbad News: दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ तथा ट्राफिक नियंत्रण के लिए एनसीसी कैडेट तैनात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सुरेश मुर्मू ने जनजातीय समाज के गौरव और योगदान पर रखे विचार

Leave a Comment