Dhanbad News: खबर झारखंड के धनबाद से हैं जहां इस साल धनबाद में दुर्गा पूजा पंडाल देखने लायक हैं। हर जगह थीम आधारित पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसी कड़ी में धनसार स्थित लक्ष्मी नारायण स्कूल परिसर में बने पूजा पंडाल ने लोगों का ध्यान खींचा है।

इस पंडाल को एक निर्माणाधीन इमारत का आकार दिया गया है. इसमें लोहे की छड़, बजरी और रेत जैसी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. पंडाल के अंदर काम कर रहे मजदूरों की झलक भी दिखाई गई है. दर्शकों को ऐसा लगता है जैसे देवी दुर्गा की मूर्ति किसी अधूरे भवन में स्थापित है।
करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने इस पंडाल में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने ऐसा अनोखा आयोजन पहली बार देखा है। पूजा समिति हर साल एक नई थीम पर पंडाल का निर्माण करती है।
Also Read: Rule Changing From 1 October: 1 अक्टूबर से बदल गए कई नियम, UPI से लेकर रेलवे बुकिंग तक पर पड़ा असर
इस साल का कॉन्सेप्ट लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। भक्त पंडाल में प्रवेश कर वास्तविक निर्माण स्थल का अनुभव कर रहे हैं, साथ ही मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे हैं।





