Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Garhwa News: गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा
---Advertisement---

Garhwa News: खबर गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत अंतर्गत शेरशाम गाँव में एक दुर्गा पूजा पंडाल में कल रात एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे तेज बारिश के साथ पंडाल पर बिजली गिरी, जिससे वहाँ मौजूद कई लोग झुलस गए।

इस घटना में, पंडाल में मौजूद लगभग सात लोग बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। अंधेरे और बारिश के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रंका लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं। दर्जनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका गांव में प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Also Read: Dhanbad News: धनबाद के धनसार में लक्ष्मी नारायण स्कूल में अनोखा पूजा पंडाल

घटना में घायल हुए लोगों की पहचान दिनेश सिंह, शिवकली देवी, प्रिंस कुमार सिंह, दयानंद सिंह, नीरज सिंह, चंदन सिंह, बासमती कुंवर और बेचन सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और बिजली गिरने से दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment