Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhagalpur News: भागलपुर के जिछो दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी

On: October 3, 2025 12:53 PM
Follow Us:
भागलपुर के जिछो दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी
---Advertisement---

Bhagalpur News: ऐतिहासिक जीछो वाली दुर्गा मंदिर परिसर में इस वर्ष विजयादशमी का त्यौहार पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। संध्या समय भव्य महाआरती और पूजा के बाद मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर बारिश की आशंका के चलते मेले में उदासी छाई रही, लेकिन आरती संपन्न होते ही मौसम बदल गया और पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भर गया।

add

इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन श्री मंजीत सिंह एवं लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्री घनश्याम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुतला दहन से पहले दोनों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

Also Read: Banka के अमरपुर में धूमधाम से रावण दहन, बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब

विजयादशमी कार्यक्रम के सफल आयोजक प्रख्यात समाजसेवी श्री दीपक सिंह ने अपने भावपूर्ण संबोधन में मानवाधिकार एवं सामाजिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हम हमेशा समाज के साथ खड़े हैं, युवाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलना चाहिए।” विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार ने भी युवाओं को समाज के कल्याण के लिए जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment