Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: बारिश के कारण पिघल रहे हैं मिट्टी के दीये और मूर्तियां

Dhanbad News: बारिश के कारण पिघल रहे हैं मिट्टी के दीये और मूर्तियां
---Advertisement---

Dhanbad News: दिवाली आने में बस 10 दिन बाकी हैं, लेकिन धनबाद के कुम्हारों की मेहनत पर बारिश का पानी फिर गया है। रोशनी के इस त्योहार के लिए मिट्टी के दीये, खिलौने और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ बनाने में महीने भर से जुटे कुम्हारों के सपने चकनाचूर हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण उनके द्वारा बनाए गए अधिकांश दीपक और मूर्तियां पिघलकर नष्ट हो गई हैं।

हर साल की तरह इस साल भी धनबाद के मनईटांड़ और धावाटांड़ कुम्हार पट्टी में रहने वाले करीब दो दर्जन कुम्हार परिवार दिवाली के लिए मिट्टी के सामान तैयार कर रहे थे। लेकिन बारिश के कारण वे उन्हें सूखा नहीं पा रहे हैं। जो दीये किसी तरह सूख भी रहे हैं, वे भी नमी और फफूंद से खराब हो रहे हैं।

Also Read: Saran News: सारण जिले के अमनौर में व्यवसायी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

राजेंद्र पंडित ने कहा, “लगातार हो रही बारिश ने हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। हमने हज़ारों दीये और मिट्टी की चीज़ें बनाकर सूखने के लिए रखी थीं, लेकिन उनमें से आधे से ज़्यादा गल गई हैं। अब पर्याप्त मात्रा में बनाकर समय पर बाज़ार भेजना मुश्किल हो रहा है।” उन्होंने बताया कि जब भी बारिश होती है, पूरा परिवार दीयों को घर के अंदर ले आता है और मौसम साफ़ होते ही उन्हें बाहर सुखाने के लिए रख देता है। इसके बावजूद, कई दीये खराब हो जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment