Koderma News: भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने “कवच” तकनीक से सुसज्जित ट्रेन का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण गया से कोडरमा के बीच स्थित सरमाटांड़ स्टेशन तक 93 किलोमीटर की दूरी में, 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से किया गया।

यह ट्रायल 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे ट्रैक, संरचना, सिग्नलिंग और सुरक्षा प्रणालियों की उच्च गति में क्षमता और विश्वसनीयता को परखना था। परीक्षण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस रेक का उपयोग किया गया, जिसमें WAP-5 इंजन और 10 एलएचबी कोच शामिल थे।
Also Read: Dhanbad News: विधानसभा समिति ने खेल और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की
क्या है ‘कवच’ तकनीक?
‘कवच‘ एक स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Automatic Train Protection System – ATP) है, जिसे भारतीय रेल ने डिज़ाइन किया है। यह तकनीक:
-
ट्रेनों के बीच टक्कर की संभावना को समाप्त करती है,
-
सिग्नल पास करने की गलतियों से सुरक्षा प्रदान करती है,
-
और आपात स्थिति में ट्रेन को स्वतः रोकने में सक्षम है।





