Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: आठ वर्षों बाद संजीव सिंह की आज होगी राजनीतिक वापसी

आठ वर्षों बाद संजीव सिंह की आज होगी राजनीतिक वापसी
---Advertisement---

Dhanbad News: पूर्व विधायक संजीव सिंह एक बार फिर कोयलांचल की राजनीति में हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। हत्या के आरोपों से बरी होने के बाद आज उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है, जिससे झरिया से लेकर धनबाद तक उनके समर्थकों में ज़बरदस्त उत्साह है।

झरिया, डिगवाडीह, सरायढेला और बैंक मोड़ समेत कई जगहों पर संजीव सिंह के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए हैं और समर्थकों ने उनके स्वागत की खास तैयारियाँ की हैं।

संजीव सिंह के समर्थक उनकी वापसी को “ऐतिहासिक क्षण” बता रहे हैं। लंबे समय तक राजनीतिक चुप्पी के बाद, सक्रिय राजनीति में उनकी वापसी की खबर ने कोयलांचल की राजनीति को एक नई दिशा देने की उम्मीद जगा दी है। इस कार्यक्रम में हज़ारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने जनता से इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Also Read: IIT (ISM) धनबाद के पूर्व छात्र बने यूनस्को के अंतर्गत ‘द वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज (FTWAS)’ के फेलो

आपको बता दे कि पिछले आठ साल से राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से दूर रहे संजीव सिंह हाल ही में हत्या के आरोपों से बरी होने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment