Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Patna: विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी सफलता, ज्वाइंट ऑपरेशन में चार कुख्यात अपराधी ढेर

विधानसभा चुनावों के बीच पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरोह के 4 अपराधी ढेर
---Advertisement---

Patna News: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात दिल्ली के बहादुर शाह मार्ग इलाके में हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ तड़के करीब 2:20 बजे उस समय हुई जब पुलिस ने अपराधियों को घेरने की कोशिश की।

मारे गए अपराधियों में गिरोह का सरगना रंजन पाठक, उसके साथी बिमलेश महतो, मनीष पाठक और दिल्ली निवासी अमन ठाकुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ये सभी अपराधी “सिग्मा एंड कंपनी” नामक गिरोह से जुड़े थे, जो बिहार से नेपाल तक सक्रिय था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस गिरोह की लंबे समय से तलाश थी। संयुक्त अभियान के दौरान, अपराधियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों अपराधी मारे गए।

Also Read: झरिया के राजा तालाब का निरीक्षण, छठ पर्व की तैयारियों पर जोर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह कई राज्यों में फिरौती, हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल था। घटनास्थल से कई हथियार, गोला-बारूद और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment