Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण बाल-बाल बचे

On: November 2, 2025 12:55 PM
Follow Us:
बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण बाल-बाल बचे
---Advertisement---

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार अभियान (Bihar)आज उस वक्त एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना आज शाम (गुरुवार, 30 अक्टूबर) को आरा के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के पास हुई, जहां पायलट को हेलीकॉप्टर एक धान के खेत में उतारना पड़ा।

उड़ान भरते ही बिगड़ा मौसम

जानकारी के (Bihar) अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह बिहार में एनडीए (NDA) उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। वह आरा के उदवंत नगर में JDU प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दिनारा की अगली सभा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवा और बारिश के कारण पायलट को सामने दिखना बंद हो गया और हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ने लगा।

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

पायलट ने (Bihar) स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ दिखाई और तुरंत हेलीकॉप्टर को आबादी से दूर एक खाली खेत में सुरक्षित उतारने का फैसला किया। धान के खेत में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

“हम सब सुरक्षित हैं” – बृजभूषण सिंह

इस घटना में बृजभूषण शरण सिंह, पायलट और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।घटना के बाद, बृजभूषण शरण सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने सकुशल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हम सब ठीक हैं, यह कोई दुर्घटना नहीं है। मौसम खराब होने के कारण पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई है।” इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, बृजभूषण शरण सिंह सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: नालंदा में राहुल गांधी का हमला: अस्पतालों को बताया ‘मौत का ठिकाना’, नीतीश को कहा ‘रिमोट कंट्रोल CM’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment