Jharkhand News: झारखंड में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद वाहन मालिकों की मनमानी जारी है। राज्य भर में करीब 12.78 लाख वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। राजधानी रांची में ही 3.49 लाख से अधिक वाहन डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुके हैं।

जानकारों का कहना है कि प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद अधिकांश वाहन मालिक नियमित जांच नहीं कराते। इसके चलते हवा में हानिकारक गैसों का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
Also Read: झारखंड स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट, ब्लड बैंकों के लिए नया SOP जारी
परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ जुर्माने और चालान की व्यवस्था की है, लेकिन सख्त कार्रवाई की कमी के कारण नियमों का पालन ढीला है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर नकेल कसी जाएगी।





