Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य गंगा आरती

रजरप्पा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य गंगा आरती
---Advertisement---

Ramgarh News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर और भैरवी नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग सुबह से ही स्नान के लिए पहुँच गए और स्नान के बाद मंदिर में भक्ति-आराधना में लीन हो गए।

रजरप्पा माँ छिन्नमस्तिका सेवा समिति के तत्वावधान में वाराणसी की तर्ज पर भैरवी नदी के तट पर शाम 6 बजे भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आरती से पहले शाम 4 बजे भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Also Read: धनबाद में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन

मंदिर के पुजारी विप्लव पंडा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment