Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 12 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 12 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

Godda News: गोड्डा मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो अवैध गांजा (Illegal Ganja) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खटनाई चेकपोस्ट (Khatnai Checkpost) पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गोड्डा होते हुए पंजवारा (बिहार) की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रात्रि गश्ती दल को सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (Bajaj Pulsar 125cc) पुलिस टीम को देखकर वापस गोड्डा की ओर भागने लगी। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और गोखा पुल (Gokha Bridge) के पास डुमरिया में दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट पर रखे पीले प्लास्टिक बोरे से 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक रेडमी मोबाइल फोन, बाइक और गांजा जब्त किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. श्यामलाल सोरेन (22 वर्ष), पिता – बैजल सोरेन, निवासी – महुवातांड़, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा

  2. सुमन मांझी (40 वर्ष), पिता – चतुरी मांझी, निवासी – रुपियामा, थाना नगर, जिला गोड्डा

इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 190/2025, दिनांक 09.11.2025 के तहत धारा 20/27(A)/29 NDPS एक्ट, 1985 में मामला दर्ज किया गया है।

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले इंडो-नेपाल बॉर्डर सील, पश्चिम चंपारण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अन्य अभियुक्त — कांग्रेस मंडल और बच्चू तिवारी उर्फ बाबा — की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गोड्डा पुलिस ने कहा कि, “नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment