Ranchi News: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने IAS अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त (DC) छवि रंजन का निलंबन समाप्त कर दिया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनका निलंबन 14 अक्टूबर 2024 की तिथि से समाप्त माना जाएगा।

पूर्व DC छवि रंजन सेना की जमीन और चेशायर होम रोड भूमि घोटाले के मामलों में जांच के दायरे में आए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। बाद में, उन्हें 10 अक्टूबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रांची जेल से रिहा कर दिया गया था।
इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय (HC) ने उन्हें चेशायर होम रोड भूमि घोटाले के मामले में जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राज्य सरकार ने उनकी सेवा स्थिति पर निर्णय लिया और निलंबन समाप्त करने की अधिसूचना जारी की।
अधिकारियों के अनुसार, छवि रंजन की आगे की तैनाती और विभागीय प्रक्रिया पर निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।





