Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनजाति गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनजातीय नायकों के योगदान को किया गया याद

जनजाति गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
---Advertisement---

जामताड़ा परिसदन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशभर में जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और वीरता को सम्मान देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी की लड़ाई में जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। संथाल हूल (1855), मुंडा उलगुलान (1899–1900), अहोम विद्रोह, मेघालय का झांसी विद्रोह, मणिपुर का कुर्की और नागा विद्रोह जैसे आंदोलनों में जनजातीय वीरों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ डटकर संघर्ष किया।

Also Read: धनबाद में डेकोरेटर्स एसोसिएशन का दुर्गा पूजा पुरस्कार समारोह, 80 सदस्य और पूजा समितियाँ सम्मानित

उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज को सम्मान और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की नियुक्ति, संथाली भाषा को बढ़ावा देने और आदिवासी छात्रों के लिए विदेश अध्ययन योजना जैसी पहलें इसी दिशा में सरकार के प्रयासों का उदाहरण हैं।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री मितेश शाह, दिलीप हेमब्रम, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल, भाजपा नेता महेंद्र मंडल, मीडिया प्रभारी आभा आर्या, प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल रकीब अंसारी, अबीता हांसदा, अंजनी तिवारी, उत्तम हेमब्रम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment