Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज प्रताप यादव का ‘खेला’, NDA को समर्थन, रोहिणी को JJD का ऑफर

तेज प्रताप यादव का 'खेला', NDA को समर्थन, रोहिणी को JJD का ऑफर
---Advertisement---

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बड़ा ‘खेला’ हो गया है, जिसने लालू परिवार में मचे घमासान को सतह पर ला दिया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को ‘नैतिक समर्थन’ देने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल चुकीं अपनी बहन रोहिणी आचार्या को अपनी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) में शामिल होने का खुला ऑफर भी दे दिया है।

रोहिणी को ‘राष्ट्रीय संरक्षक’ पद का प्रस्ताव

यह फैसला तेज प्रताप की पार्टी JJD की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। JJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में रोहिणी आचार्या को पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का प्रस्ताव लाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (तेज प्रताप यादव) जल्द ही ‘रोहिणी दीदी’ से बात करेंगे और उनसे यह नई जिम्मेदारी संभालने का आग्रह करेंगे।

‘JJD ही लालू की असली पार्टी’

विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार और परिवार के भीतर मचे घमासान के बीच तेज प्रताप का यह कदम लालू प्रसाद के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के अनुसार, तेज प्रताप ने एनडीए सरकार को ‘नैतिक समर्थन’ देने की घोषणा की है, हालांकि यह कोई औपचारिक गठबंधन नहीं होगा। प्रवक्ता प्रेम यादव के बकौल, तेज प्रताप यादव ने कहा है कि “जेजेडी ही लालू यादव की असली पार्टी है।” माना जा रहा है कि तेज प्रताप अब राजनीति में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

राजद में वापसी नहीं

तेज प्रताप यादव पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे किसी भी सूरत में अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में वापस नहीं जाएंगे और स्वतंत्र रहकर ही जनता की सेवा करेंगे। हाल ही में एक मॉल में दोनों भाइयों (तेज प्रताप और तेजस्वी) का आमना-सामना हुआ था, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

यह भी पढ़े: छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली हार, 35 साल की छोटी कुमारी ने पटखनी दी

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment