Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

कटिहार में थाना पर भीड़ का हमला: शराब तस्कर को छुड़ाने की साजिश, कई पुलिसकर्मी घायल

On: April 26, 2025 12:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Katihar: कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब शुक्रवार रात गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर सूरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही थी।

सूत्रों के अनुसार, सूरज कुमार को छुड़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पर धावा बोला। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि, फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके से कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। वहीं, जिले के वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Also Read: हजारीबाग: बड़ा बाजार थाना क्षेत्र से तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

यह घटना बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के बढ़ते नेटवर्क और प्रशासन के प्रति अपराधियों के दुस्साहस को उजागर करती है।

जांच जारी है और पुलिस द्वारा जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: शाहजहां आलम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment