Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro Encounter: पुलिस ने 18 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, इनामी नक्सली प्रयाग मांझी समेत 8 ढेर

On: September 23, 2025 2:33 PM
Follow Us:
पुलिस ने 18 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, इनामी नक्सली प्रयाग मांझी समेत 8 ढेर
---Advertisement---

Bokaro Encounter: खबर झारखंड के बोकारो जिले से हैं जहां 21 अप्रैल को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 नक्सलियों की पहचान कर उनके खिलाफ गोमिया के महुआटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली प्रयाग मांझी भी शामिल है।

add

मुठभेड़ लूगूबुडु पहाड़ी क्षेत्र में हुई थी, जहां पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और जगुआर के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दोनों ओर से करीब 3500 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने करीब 1500 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में 8 नक्सली मारे गए और एक घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब भी 9 से 10 नक्सली फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने जिन 18 नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें इन नामों का उल्लेख किया गया है: प्रयाग मांझी, साहेब राम मांझी, अरविंद यादव, रामखेलावन गांझू उर्फ छोटा बिरसेन, अनुज महतो उर्फ सुभाष महतो उर्फ सहदेव महतो, चंचल उर्फ रघुनाथ हेंब्रम उर्फ बीरसेन उर्फ हेमलाल हेंब्रम उर्फ करना, कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी, फूलचंद मांझी उर्फ राजू, विनोद हांसदा, गंगा उर्फ लंगड़ा, महेश, चंचल दी, राजू, महेश, तुनीलाल लाल, रंजू अमन दा, सुनील और दयानंद उर्फ फलटुस कुमार।

इसके अलावा कई अज्ञात नक्सलियों के भी इस मुठभेड़ में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच का जिम्मा बेरमो एसडीपीओ को सौंपा गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया, लेकिन वे लगातार फायरिंग करते रहे।

Also Read: धनबाद के वासेपुर में एटीएस की छापेमारी, पहलगाम आतंकी हमले के तार जोड़ने की कोशिश

पुलिस के अनुसार नक्सलियों के लिए कोरिडोर माने जाने वाले गोमिया के ललपनिया क्षेत्र से लेकर पारसनाथ तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षाबल फरार नक्सलियों की धरपकड़ के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा - यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

Leave a Comment