Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप विजेता ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को खिलाई मिठाई, राहुल गांधी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप विजेता ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को खिलाई मिठाई, राहुल गांधी ने भी दी बधाई
---Advertisement---

New Delhi: पहले T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लौटी भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ। देश की इन बेटियों ने न केवल मैदान पर इतिहास रचा, बल्कि अपनी उपलब्धि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी दिल जीत लिया। दोनों नेताओं ने अलग-अलग मुलाकातों में टीम की मेजबानी की और उनकी हौसला अफजाई की।

PM Modi ने अपने हाथों से खिलाई मिठाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर विश्व विजेता टीम की मेजबानी की। पीएम ने टीम की कप्तान दीपिका और अन्य खिलाड़ियों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके संघर्ष व जीत के अनुभवों को सुना। खुशी के इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को मिठाई खिलाई। जवाब में खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाला एक क्रिकेट बैट भेंट किया।

राहुल गांधी बोले- ‘इन चैंपियंस पर गर्व है’

इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी 10 जनपथ पर विजेता टीम से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज पहले T20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी करना सम्मान की बात है। उनकी ऐतिहासिक जीत हिम्मत और संभावनाओं का शक्तिशाली संदेश है। उनका धैर्य और अनुशासन पूरे देश के लिए प्रेरणा है।”

नेपाल को हराकर रचा इतिहास, पूरे टूर्नामेंट में रही अजेय

भारतीय टीम ने श्रीलंका में आयोजित पहले ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की।

यह जीत महिला ब्लाइंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है, जो भविष्य में इस खेल को नई पहचान दिलाएगी।

यह भी पढ़े: बदल जाएगा लालू परिवार का पता, 19 साल बाद छिन गया ’10 सर्कुलर रोड’, अब यहां होगा नया ठिकाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment