Bihar Cabinet Meeting: पटना में NDA की सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दोपहर साढ़े तीन बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। बैठक का मुख्य एजेंडा 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के वादे को अमली जामा पहनाना है।

सरकार ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तीन नए विभागों के गठन पर विचार करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे स्वीकृति मिल सकती है। यह नई सरकार के गठन के बाद आयोजित होने वाली दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 25 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक हुई थी।
Also Read: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूर किए 33 प्रस्ताव, धान खरीद और वेतन में फैसले
कैबिनेट की इस बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से लागू करने और रोजगार सृजन के लिए रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में तेज़ी से विकास और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सभी प्रयास किए जाएंगे।





