Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Godda News: पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

On: December 10, 2025 9:34 AM
Follow Us:
Godda News: पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण
---Advertisement---

Godda News: गोड्डा जिले के पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. सुभाष शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, जांच केंद्र, स्टोर रूम और कुपोषित बच्चों के उपचार कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की सफाई, चिकित्सकीय सुविधाओं और उपचार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।

सिविल सर्जन ने उपस्थित एएनएम कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान और जिला प्रत्यक्षण पदाधिकारी डॉ. परमानंद दर्वे भी मौजूद रहे।

उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि ऑर्थोपेडिक चिकित्सक की मांग जायज है, लेकिन जिले में चिकित्सकों की कमी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार से उपलब्धता मिलते ही इस दिशा में पहल की जाएगी।

Also Read: Lakhisarai News: लखीसराय में स्कूली बच्चियों को पुलिस फ्रेंडली बनाने और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सिविल सर्जन ने बताया कि यह उनका पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र का पहला निरीक्षण था और उन्होंने अस्पताल की सफाई और व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान की प्रशंसा भी की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment