भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63 दिन बाद महाराष्ट्र के मुंबई में समापन

Ranchi News : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63 दिन बाद महाराष्ट्र के मुंबई में समापन हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली।

न्याय यात्रा के समापन को लेकर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। इस पदयात्रा में उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी मौजूद हैं।

समापन कार्यक्रम मे इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। झारखण्ड से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। साथ हि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की भी शामिल होने की संभावना है

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.