शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में विप्रोन्नयन सम्मेलन का हुआ आयोजन

Chhapra: छपरा में ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ज्ञान, संस्कृति और शिक्षा का प्रचार- प्रसार किया है। लेकिन आज की बदलती परिस्थितियों में हमें एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा। साथ ही समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और जागरूकता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उक्त बातें सारण स्थानीय निकाय के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने शहर के भिखारी ठाकुर (Bhikhari Thakur) प्रेक्षा गृह में आयोजित विप्रोन्नयन सम्मेलन के विधिवत उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मण समाज को उपेक्षित किए जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय को पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक परिदृश्य में अंतिम पायदान पर रखा गया है, जो उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने का काम किया है। ब्राह्मणों के अधिकारों और पहचान को पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने को लेकर हम सभी को अपनी चट्टानी एकता दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के उत्थान के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व आवश्यक है, जिससे ब्राह्मणों की आवाज को सही स्थान मिले।

सभा को संबोधित करते हुए सुधांशु रंजन ने कहा कि शिक्षित समाज एक जुट होकर एक मंच पर आते हैं, वह बहुत बड़ी बात है। सारण की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली धरती आंदोलनकारियों की धरती रही है। जो इस देश का नाम रौशन कराती है। आप हमारे कदम से कदम मिला कर साथ चलने का काम करें।

क्योंकि छपरा तो बस एक झांकी है, लेकिन पटना अभी बाकी है। शिक्षा को समय की कमी होती है। अपने युवा साथियों से अपील करना चाहता हूं कि एकता में बल मिलता है। हम जोड़ने का काम करते है। हम लोग जब एक साथ जुड़ेंगे तब जाकर एक माला के रूप में दिखेंगे। विगत 31 साल का लड़का परशुराम की ताकत लेकर 62 वर्ष के उम्र के लोगों से चुनाव लड़ा आप हमें बल दीजिए हम आपके साथ हैं। अगर हम 3.66 को मानते हैं तो हमें एकजुटता दिखाना होगा तब हमारी ताकत दिल्ली में दिखेगी। मैं हर टाइटिल वाले को कहना चाहता हूं कि 3.66 याद रखना होगा। जब 24 टिकट में एक टिकट मिलता है तो 243 में 24 टिकट मिलना चाहिए।

शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित विप्रोन्नयन सम्मेलन का विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर, सम्मेलन सह पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अरुण पुरोहित, श्याम सुंदर पाण्डेय, तरुण पाण्डेय, अरुण मिश्रा, मनोज तिवारी, सुमन महाराज, विमल तिवारी और ममता मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वही इस अवसर पर सुधांशु रंजन को चांदी का मुकुट और फरसा को सप्रेम भेंट किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी ने किया जबकि मंच संचालन दिवाकर मिश्रा ने किया। वही कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार जया तिवारी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जबकि सारण की वायरल गर्ल चित्राली कुमारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी, चुनमुन बाबा, सुनील शास्त्री, चंदन तिवारी, विवेक विभूषित, ललित तिवारी, सुधीर उपाध्याय, उमेश गिरी, अमर नाथ तिवारी, शंभूनाथ तिवारी, नितेश तिवारी, सीताराम बाबा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *