Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Bhojpur News: भोजपुर में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर एक लड़के की बुरी तरह पिटाई

On: September 5, 2025 1:10 PM
Follow Us:
भोजपुर में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर एक लड़के की बुरी तरह पिटाई
---Advertisement---

Bhojpur News: बिहार के भोजपुर जिले में मारपीट का एक मामला सामने आया है। जहां करीब आठ से दस लड़कों ने एक लड़के की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे लड़का बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक चांदी थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी स्वर्गीय अमरेश कुमार सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अमन सिंह है।

अमन के सिर में गंभीर चोट आई है और सिर फ्रैक्चर होने से खून बह रहा है। घटना के बारे में अमन कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर पोस्ट किया था। उस पोस्ट के बाद उनकी पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि वह भागवतपुर बाज़ार में सब्ज़ी खरीदने गए थे। तभी आठ-दस लड़के आए और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।

Also Read: देवघर एम्स में सिकल सेल का केंद्र स्थापित होगा, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगा नया जीवन

इस घटना में अमन का सिर फट गया और खून बहने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अमन इस मामले में शामिल दो लड़कों को जानता है। लेकिन वह अन्य लोगों को नहीं पहचानता है।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment