Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhojpur News: ससुराल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

On: October 10, 2025 8:08 PM
Follow Us:
Bhojpur News: ससुराल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
---Advertisement---

Bhojpur News: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघा कुल तेतरिया गांव में शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका प्रियंका देवी (30) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघा कुल तेतरिया गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय की पत्नी है। मूल रूप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव की रहने वाली प्रियंका की शादी 2022 में ओम प्रकाश पांडेय से हुई थी।

add

मृतका के भाई ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रियंका का ससुराल में अक्सर अपनी ननद और देवर से झगड़ा होता रहता था। हाल ही में झगड़े के दौरान उसके देवर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला शांत हो गया। मृतका के भाई ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रियंका ने उन्हें फोन करके बताया कि ससुराल वाले उसे लगातार परेशान कर रहे हैं।

Also Read: Bokaro News: नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी- बेला प्रसाद

उसने बताया कि इसके बाद शुक्रवार की सुबह ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया कि प्रियंका की मौत हो गई है। जब परिजन पहुंचे, तो वह घर में मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रियंका की हत्या कर की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। भाई ने अपनी भाभी, देवर और ससुर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment