Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar Chunav 2025: सीवान में गरजे अमित शाह, बोले- “100 शहाबुद्दीन भी आ जाएं, किसी का बाल बांका नहीं कर सकते”

On: October 25, 2025 8:15 AM
Follow Us:
Bihar Chunav: सीवान में गरजे अमित शाह, बोले- "100 शहाबुद्दीन भी आ जाएं, किसी का बाल बांका नहीं कर सकते"
---Advertisement---

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में प्रचार अभियान अपने चरम पर है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। सीवान और बक्सर में हुई इन जनसभाओं में अमित शाह के निशाने पर मुख्य रूप से RJD और ‘जंगल राज’ रहा।

add

‘जंगल राज’ और शहाबुद्दीन के बेटे पर RJD को घेरा

​सीवान की रैली में अमित शाह खास तौर पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने RJD के दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम लेकर लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोला। श्री शाह ने कहा, “लालू यादव ने रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे (ओसामा शहाब) को टिकट दिया है, लेकिन मैं सीवान की धरती से कहने आया हूँ कि यह मोदी जी और नीतीश जी का राज है। अब 100 शहाबुद्दीन भी आ जाएं, तो किसी का बाल बांका नहीं कर सकते।” ​उन्होंने जनता से ‘जंगल राज’ के दिनों को याद करते हुए उसे पूरी तरह खारिज करने की अपील की। श्री शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर भी तंज कसा।

​बक्सर में भी ‘विकास’ बनाम ‘जंगल राज’ का मुद्दा

​सीवान के बाद, गृह मंत्री ने बक्सर में भी एक जनसभा को संबोधित किया। वहाँ भी उन्होंने ‘जंगल राज’ बनाम ‘विकास राज’ का मुद्दा उठाया और NDA सरकार द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि NDA का एजेंडा बिहार को विकास की पटरी पर आगे ले जाना है, जबकि विपक्ष राज्य को वापस पुराने दौर में धकेलना चाहता है। NDA का धुआंधार प्रचार, PM मोदी भी मैदान में ​गौरतलब है कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित किया। NDA के शीर्ष नेताओं के इन ताबड़तोड़ दौरों को चुनाव के लिए माहौल को पूरी तरह अपने पक्ष में करने की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों के लिए बड़ी राहत दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment