Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के लिए प्रशासन, चुनाव आयोग और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत काफ़ी ज़्यादा रहा।

समर्थ चौधरी ने कहा, “मैं पहले चरण के मतदान के पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए बिहार की जनता, प्रशासन और चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करता हूँ। इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में 4-5 प्रतिशत ज़्यादा रहा।”
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले चरण में एनडीए को काफ़ी बढ़त मिलने के संकेत हैं। उन्होंने कहा, “एनडीए को पहले चरण की 121 सीटों में से लगभग 100 सीटों पर जीत मिलना तय है। हम इस बार 2010 का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी अपने क्षेत्र से हार रहे हैं। इस बार लालू परिवार का कोई भी सदस्य नहीं जीतेगा।”
Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election 2025: पहले चरण का मतदान संपन्न, 64.46% हुई वोटिंग
पहले चरण में राज्य के 11 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में औसतन 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2020 से ज़्यादा है।





