Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर में आम महोत्सव, 200 से अधिक देसी-विदेशी प्रजातियों के आम की लगी प्रदर्शनी

On: June 25, 2025 8:27 PM
Follow Us:
मुजफ्फरपुर आम महोत्सव
---Advertisement---

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहली बार आयोजित आम महोत्सव ने आम प्रेमियों और किसानों का मन मोह लिया। दरियापुर कफेन में आयोजित इस अनोखे आयोजन में देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी आमों की भी महक फैली। बिहार नर्सरी मेन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में 200 से अधिक प्रजातियों के आमों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई।

add

इस महोत्सव में मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में आम उत्पादक किसान और नर्सरी संचालक पहुंचे। आयोजन के दौरान 150 से ज्यादा किस्मों के ताजे आम और 65 से अधिक किस्मों के आम के पौधे प्रदर्शित किए गए। खास बात यह रही कि प्रदर्शनी में 35 विदेशी किस्मों के आम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

आम महोत्सव के आयोजक सुनील कुमार ने बताया कि यह पहली बार है जब मुजफ्फरपुर में इतने बड़े पैमाने पर आम की प्रदर्शनी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई किस्मों की जानकारी देना, उत्पादन तकनीकों का आदान-प्रदान करना और आम के संरक्षण के तरीकों से अवगत कराना है।

Also Read: भारत में 1975 का आपातकाल: 50 साल बाद भी याद क्यों किया जाता है? 

महोत्सव के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को आम की खेती, ग्राफ्टिंग तकनीक, रोग-प्रबंधन और रखरखाव की जानकारी दी। इसके साथ ही, बेहतर किस्में उगाने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।

स्वाद और जानकारी का संगम बना आम महोत्सव, जहां एक ओर स्थानीय लोगों को विदेशी किस्मों का स्वाद चखने का अवसर मिला, वहीं किसानों को ज्ञानवर्धक अनुभव प्राप्त हुआ। आयोजकों ने भविष्य में इसे हर साल आयोजित करने की योजना जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment