Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीतामढ़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

On: November 8, 2025 8:23 AM
Follow Us:
सीतामढ़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
---Advertisement---

PM Modi Bihar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

add

सभा स्थल और आसपास के इलाकों में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुरक्षा तैयारियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। डुमरा के शंकर चौक से हवाई अड्डा मैदान तक सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

सभा स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए स्थानीय एनडीए नेता और पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

Also Read: भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ, देशभक्ति के रंग में रंगा देश

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान भी तैयार किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment